Varanasi

अब न चोरी का डर, न सामान की चिंता-काशी में आ रही स्मार्ट लॉकर सुविधा

वाराणसी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डिजिटल लगेज लॉकर की शुरुआत होने जा रही है। विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट के पास 225 लॉकर लगाए जाएंगे, जिनमें छोटे से बड़े सामान सुरक्षित रखे जा सकेंगे। डिजिटल पेमेंट से संचालित ये सुविधा यात्रियों को बेफिक्र होकर गंगा स्नान और दर्शन करने में मदद करेगी।

  • विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट के पास लगेंगे 225 स्मार्ट लॉकर, मोबाइल से सूटकेस तक रहेगा सुरक्षित

वाराणसी : श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन और गंगा में आस्था की डुबकी लगाने वालों को अब अपने सामान की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, कपड़े हों या मंहगे सामान, इन सबको सुरक्षित रखने के लिए योगी सरकार विश्वनाथ मंदिर और घाट के आसपास डिजिटल लगेज लॉकर लगवाने जा रही है। डिजिटल लॉकर में मोबाइल से लेकर सूटकेस तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। डिजिटल लॉकर के इस्तमाल के लिए डिजटल पेमेंट की सुविधा रहेगी।

डिजिटल भारत की बानगी देखना हो तो इतिहास से भी प्राचीन शहर काशी में आइये। काशी में अब आपको डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा मिलेगी। जहां अपने कीमती सामानों और कपड़ों को रख कर आप बेफिक्र घाटों पर घूम सकेंगे और गंगा स्नान कर काशीपुराधिपति समेत अन्य मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के आस-पास और दशाश्वमेध घाट के पास भी डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा जल्द मिलेगी।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल लगेज लॉकर की व्यवस्था दशाश्वमेध घाट के पास दशाश्वमेध प्लाजा ,गोदौलिया, टाउन हॉल और बेनियाबाग पार्किंग में डिजिटल लॉकर लगाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने जानकारी दी कि 225 डिजिटल लॉकर की सुविधा रहेगी जिसमे छोटे, मध्यम ,बड़े और एक्स्ट्रा लार्ज चार तरह के डिजिटल लॉकर उपलब्ध होंगे। इसमें मोबाइल,छोटे बैग, बड़े और सबसे बड़े लॉकर में दो सूटकेस रखे जा सकेंगे।

सौर ऊर्जा में यूपी ने मारी बाजी: सूर्य घर योजना के लिए मॉनिटरिंग पोर्टल लॉन्च

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button