Varanasi

पीएम मोदी के संदेश को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना, जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

वाराणसी : प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाली पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भाजपा जनों ने सुना और आत्मसात करने का संकल्प लिया। पीएम मोदी ने मिडिल-ईस्ट में चल रहे संघर्ष सहित कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसके साथ ही उन्होंने देश के किसानों, नवाचार और जनभागीदारी से जुड़े सकारात्मक प्रयासों का भी जिक्र किया।

पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक प्रेरक प्रयास देखने को मिला। वहाँ एक ही घंटे में 2 लाख 51 हजार से अधिक पौधे लगाए गए और एक नया Guinness World Record बना। इस प्रयास की सबसे खास बात ये रही कि इसमें हजारों लोग एक साथ जुड़े। छात्र, जवान, स्वयंसेवी संगठन, अलग-अलग संस्थाएं, सबने मिलकर इस काम को संभव बनाया। जनभागीदारी का यही स्वरूप ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के दौरान भी दिखता है। इस अभियान के तहत देशभर में करोड़ों पेड़ लगाए गए हैं।

इस क्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कैंट विधान सभा के रविदास मंडल में बूथ संख्या 116 पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनियां विधानसभा के कंचनपुर स्थित बूथ संख्या 185 पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस क्रम में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने जवाहर नगर स्थित बूथ संख्या 337 पर एवं पार्षद संतोष सोलापुरकर ने बिंदुमाधव वार्ड के 257 पर पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना।

आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ के 132वां संस्करण

आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 132 वें संस्करण को वाराणसी के सिगरा स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात कार्यकताओ से चर्चा के दौरान आयुष मंत्री डॉ दयालु ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने वाराणसी का एक अत्यंत प्रेरणादायक उदाहरण साझा किया, जहाँ जनभागीदारी की अद्भुत शक्ति देखने को मिली।

मात्र एक घंटे में 2 लाख 51 हजार से अधिक पौधे लगाकर एक नया Guinness World Records बनाया गया। साथ ही, प्रधानमंत्री जी ने सभी देशवासियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए नियमित व्यायाम, योग और संतुलित आहार को दिनचर्या में शामिल करने की प्रेरणा दी, ताकि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचा जा सका।

इस दौरान गौरव राठी, संतोष सैनी, संजय मिश्रा, डॉ हरदत शुक्ला, सौरभ राय, संजय जयसवाल, जय विश्वकर्मा, चंद्रकांत सिंह, सौरभ पाठक, अरुण पांडेय, अवध नारायण राय, आकाश सेठ, प्रवीण पांडेय, आदि उपस्थित थे .

सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद,3574 क्रय केंद्र स्थापित

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button