National

नेपाल को मिला नया नेतृत्व: बालेंद्र शाह बने 47वें प्रधानमंत्री

नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह को देश का 47वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। काठमांडू मेयर पद से इस्तीफा देने के बाद शाह ने चुनाव जीतकर संसद में प्रवेश किया और अब नए नेतृत्व के साथ देश में परिवर्तन की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

काठमांडू : नेपाल में राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के संसदीय दल के नेता बालेंद्र शाह को नेपाल का 47वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।राष्ट्रपति कार्यालय से शुक्रवार को उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा के साथ ही नए मंत्रिमंडल के गठन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।

श्री शाह को प्रतिनिधि सभा में बहुमत प्राप्त दल के नेता के रूप में संविधान की धारा 76 (1) के तहत यह पद सौंपा गया है। वह काठमांडू महानगर पालिका के मेयर पद से इस्तीफा देकर राजनीति के राष्ट्रीय पटल पर उतरे और लोगों ने उन पर भरोसा जताया।हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद श्री शाह पहली बार संसद सदस्य के रूप में प्रवेश करते ही देश के कार्यकारी प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। पेशे से इंजीनियर और लोकप्रिय सांस्कृतिक पहचान रखने वाले शाह के नेतृत्व में नेपाल में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत मानी जा रही है।

मोदी ने बालेंद्र शाह को दी बधाई, कहा मिलकर करेंगे दोनों देशों की प्रगति के लिए काम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह को देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।श्री मोदी ने श्री शाह के शपथ लेने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह नेपाल के नए प्रधानमंत्री के साथ मिलकर दोनों देशों के लोगों के कल्याण के लिए काम करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा, ” नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री बालेंद्र शाह को हार्दिक बधाई।”उन्होंने कहा, “आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व पर व्यक्त किए गए विश्वास को दर्शाती है। मैं भारत-नेपाल मित्रता और सहयोग को हमारे दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए और भी नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए आपके साथ मिलकर कार्य करने की अपेक्षा करता हूँ।”(वार्ता)

रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का महासागर, सूर्य तिलक से आलोकित हुए रामलला

पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपये एक्साइज कटौती, कीमतों में बढ़ोतरी पर ब्रेक

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button