Varanasi

जलकर पर सरचार्ज माफी का लाभ लेने को बचे महज 18 दिन, 31 मार्च के बाद होगी कुर्की

वाराणसी नगर निगम की जलकर व गृहकर पर सरचार्ज माफी योजना 31 मार्च 2026 को समाप्त हो रही है। अब तक 21,823 भवन स्वामियों ने करीब 29 करोड़ रुपये जमा कर 44 करोड़ रुपये के सरचार्ज से राहत पाई है। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि समय सीमा के बाद ब्याज जोड़कर वसूली और डिफॉल्टरों पर कुर्की की कार्रवाई होगी।

  • 53 दिनों में 21,823 भवन स्वामियों ने जमा किए 29 करोड़ रुपये, 44 करोड़ के सरचार्ज से मिली राहत

वाराणसी : नगर निगम की ओर से जलकर पर सरचार्ज माफी की अवधि आगामी 31 मार्च को समाप्त हो रही है। नगर निगम इसके बाद सरचार्ज सहित वसूली के लिए कुर्की तक की विधिक कार्रवाई करेगा। सरचार्ज में छूट का असर शहर में व्यापक स्तर पर देखने को मिला है। पिछले 53 दिनों (19 जनवरी से 12 मार्च) के भीतर 21,823 भवन स्वामियों ने सक्रियता दिखाते हुए करीब 29 करोड़ रुपये का गृहकर व जलकर जमा किया है। खास बात यह है कि इस अवधि में जनता ने करीब 44 करोड़ रुपये के सरचार्ज माफी का लाभ उठाया, जो कि जमा की गई मूल राशि से भी अधिक है।

वित्तीय वर्ष के अंतिम माह के मद्देनजर नगर निगम 14 मार्च (माह के द्वितीय शनिवार) और 15 मार्च (रविवार) को अवकाश होने के बावजूद टैक्स विभाग खुले रहेंगे। ऐसे में इन छुट्टियों में भी निगम मुख्यालय और समस्त जोनल कार्यालयों में गृहकर, जलकर व सीवरकर जमा किया जा सकता है । इसके अलावा डिजिटल पेमेंट की भी सुविधा है। भवन स्वामी घर बैठे क्यूआर कोड या नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.nnvns.org.in के माध्यम से भी भुगतान कर सकते हैं। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने स्पष्ट कर दिया है कि समय सीमा समाप्त होने के बाद अगले वित्तीय वर्ष (2026-27) में पिछले सभी ब्याज जोड़कर वसूली की जाएगी और डिफाल्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी। उन्होंने जिन भवन स्वामियों ने अभी तक गृहकर, जलकर या सीवरकर जमा नहीं किया है, उनसे 31 मार्च तक टैक्स जमा कर छूट का लाभ उठाने की अपील की है।

बरेका में NSS छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण, लोको निर्माण की आधुनिक तकनीक से हुईं परिचित

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button