Sports

बरेका में अंतर रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक, पुरुष व महिला टीमों ने दिखाया दमखम

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आयोजित 18वीं अंतर रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। पुरुष वर्ग में उत्तर रेलवे और पश्चिम रेलवे, जबकि महिला वर्ग में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। खिलाड़ियों के शानदार तालमेल और प्रदर्शन ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया।

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के खेलकूद स्टेडियम में बरेका खेल संघ के तत्वावधान में आयोजित 18वीं अंतर रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता (2025–26) के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। देश के विभिन्न रेलवे जोनों और उत्पादन इकाइयों से आई टीमों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, बेहतर तालमेल और मजबूत रक्षा रणनीति का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को बेहद प्रतिस्पर्धात्मक बना दिया है।

प्रतियोगिता के तीसरे दिन 20 फरवरी 2026 को प्रातःकालीन सत्र में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में उत्तर रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे को 21-18 के करीबी अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल और सुदृढ़ रक्षा का प्रदर्शन किया, लेकिन उत्तर रेलवे की टीम ने निर्णायक क्षणों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

इसी क्रम में महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीम ने पूर्वोत्तर रेलवे को 28-26 से हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। यह मुकाबला भी बेहद संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें अंतिम समय तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आयोजित 18वीं अंतर रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। पुरुष वर्ग में उत्तर रेलवे और पश्चिम रेलवे, जबकि महिला वर्ग में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। खिलाड़ियों के शानदार तालमेल और प्रदर्शन ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया।
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आयोजित 18वीं अंतर रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। पुरुष वर्ग में उत्तर रेलवे और पश्चिम रेलवे, जबकि महिला वर्ग में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। खिलाड़ियों के शानदार तालमेल और प्रदर्शन ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया।

सायंकालीन सत्र में खेले गए पुरुष वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मैच में पश्चिम रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे को 23-22 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबला प्रतियोगिता के सबसे रोमांचक मैचों में से एक रहा, जिसमें अंतिम क्षणों तक परिणाम अनिश्चित बना रहा।

महिला वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण मध्य रेलवे की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर रेलवे को 30-23 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दक्षिण मध्य रेलवे की टीम ने पूरे मैच में आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाए रखी और अंततः जीत हासिल की।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच उत्कृष्ट समन्वय, तेज गति, सटीक पासिंग और मजबूत रक्षा कौशल का प्रदर्शन देखने को मिला। मैदान में मौजूद दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरे वातावरण को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. विजय सिंह दुर्गा प्रसाद, उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) नीरज सिंह, उप मुख्य सामग्री प्रबंधक (लोको) शिवम दुबे, उप मुख्य सामग्री प्रबंधक (सेल) राहुल सिंह यादव, सदस्य कर्मचारी परिषद श्रीकांत यादव, मनीष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में बरेका कर्मचारी, अधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

बरेका खेल संघ द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता रेलवे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में फाइनल मैच को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

बरेका में अंतर रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांच चरम पर, कई टीमों ने दर्ज की शानदार जीत

काशी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 59 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button