UP Live

मोदीजी के नेतृत्व में देश ने चहुंमुखी प्रगति की : कुलपति

पीएम के जन्मदिवस पर पीयू में लगाए गए 71 पीपल के पौधे

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 71 में जन्मदिवस पर गुरुवार को पीपल पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत किया गया, जिसमें परिसर में 71 पीपल के पौधे लगाए गए और विश्वविद्यालय से संबंधित पांचों ज़िलों के सभी कॉलेजों में 501 पौधे लगाए गए।
मुक्तांगन परिसर में पौधरोपण करने के बाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस. मौर्य ने प्रधानमंत्री को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी प्रगति की ओर है । देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है, जिसने लोक कल्याणकारी नीतियों से वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है और एक मजबूत भारत की नींव रखी है। इस अवसर पर वित्त अधिकारी एमके सिंह, कुलसचिव सुजीत जायसवाल, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, सहायक कुलसचिव अमृत लाल, डॉ.केएस तोमर, डॉ. राकेश यादव, डॉ जगदेव, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. राजकुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ राजेश सिंह, अनिल मौर्य समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button