CrimeUP Live

बलिया में दहेज प्रताड़ना से क्षुब्द विवाहिता ने लगाई फांसी

पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलियाः जनपद के भीमपुरा थाना के टिकुलिया सिकंदरापुर गांव में गीता देवी (24) का शव बुधवार की सुबह कमरे के खिड़की से लटकते हुए मिला। जिससे गांव में खलबली मच गई। मृतका के फांसी लगाएं जाने का कारण दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा बताया जा रहा है। मायके वालों ने दहेज में दो लाख रुपए के लिए विवाहिता गीता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही मृतका के हाथ पैर में भी चोट के निशान होने का दावा किया। पुलिस ने मामले में पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है। मृतका के पिता जीत बहादुर यादव ग्राम ताड़ीबड़ागांव लमूही निवासी सीआरपीएफ के जवान है। घटनास्थल पर पहुंचे नवविवाहिता के चाचा कन्हैया यादव के लिखित तहरीर पर भीमपुरा थाना में मृतका के पति सुशील यादव, ससुर बबन यादव, सास ललिता देवी, ननद संगीता समेत चार के खिलाफ संबंधित धाराओं ंमें नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जो घटना के बाद से ही फरार बताएं जा रहे है। मृतका के चाचा कन्हैया यादव ने बताया कि उनकी भतीजी गीता की शादी एक साल पूर्व 8 फरवरी 2019 को सुशील यादव के साथ हुई थी किंतु शादी के बाद से ही दहेज में दो लाख रुपए के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके लिए उसे कई बार प्रताड़ि़त किया जाता रहा। बुधवार की सुबह सूचना मिली कि उनकी भतीजी अपने कमरेे को अंदर से बंदकर सोयी है। जब सभी पहुंचेे तो खिड़की के सहारे फंदे से गीता लटक रही थी। पुलिस की मौजूदगी में कमरेे को खोला गया। जिसके शरीर पर चोट के भी निशान थे। भीमपुरा इंस्पेक्टर शिवमिलन ने बताया कि मामले में मृतका के चाचा के लिखित तहरीर पर दहेज उत्पीड़न संबंधित धारा 304 बी के तहत चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: