Crime

भलुअनी थाना क्षेत्र के जरार रम्मन गांव में दिनदहाड़े वारदात, एक आरोपी गिरफ्तार

देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र के जरार रम्मन गांव में बुधवार दोपहर आधा दर्जन दबंगों ने महिला के घर पर हमला कर दरवाजा, स्नानघर और शौचालय तोड़ दिया। घटना के समय घर पर कोई पुरुष मौजूद नहीं था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, अन्य की तलाश जारी है।

भलुअनी (देवरिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जरार रम्मन गांव में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा दर्जन से अधिक दबंग किस्म के लोगों ने एक महिला के घर पर हमला कर दरवाजा, शौचालय और स्नानघर तोड़ डाले। घटना के समय घर पर कोई भी पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था।

पीड़िता के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब दो बजे कुछ लोग मुंह पर गमछा बांधकर उसके घर पहुंचे। हमलावर अपने साथ हथौड़ा, कुदाल, खंती और टांगी जैसे औजार लेकर आए थे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए पहले घर का मुख्य दरवाजा तोड़ा और फिर स्नानघर व शौचालय को क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुए इस हमले से घर में मौजूद महिलाएं दहशत में आ गईं।

घटना के दौरान आसपास के घरों की महिलाएं भी अपनी छतों से बचाव के लिए चिल्लाने लगीं। कुछ महिलाओं ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया। पीड़िता ने बताया कि हमलावरों में से दो लोगों की पहचान हो गई है, जबकि अन्य अज्ञात हैं। महिला ने थाने में तहरीर देकर दो नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

काशी के पर्यटन में रिकार्ड वृद्धि, वर्ष 2025 में पहुंचे 7 करोड़ 26 लाख श्रद्धालु, जिसमें 80 फीसदी युवा

बरहज में बाबा गणिनाथ के दरबार में उमड़ी श्रद्धा, बेचू शाह पोखरा मंदिर में भव्य दर्शन–पूजन

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button