UP Live

परिवहन विभाग की नई सुविधा: अब व्हाट्सएप चैटबॉट से घर बैठे मिलेंगी सभी सेवाएँ

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने नागरिकों की सुविधा हेतु व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा (8005441222) शुरू की है। इसके माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, टैक्स, फिटनेस और परमिट से संबंधित जानकारी घर बैठे 24×7 उपलब्ध होगी। अब परिवहन कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं—सिर्फ “Hi” भेजें और तुरंत सेवा प्राप्त करें।

  • डिजिटल इंडिया मिशन के तहत 8005441222 नंबर पर 24×7 उपलब्ध होगी परिवहन सेवाओं की जानकारी

लखनऊ : मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश के आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, परिवहन विभाग ने एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल की है। विभाग ने व्हाट्सएप आधारित चैटबॉट सेवा (मोबाइल नंबर: 8005441222) के माध्यम से अब लोग घर बैठे ही परिवहन संबंधी अनेक सेवाओं एवं सूचनाओं का लाभ सहजता और पारदर्शिता के साथ प्राप्त कर सकते हैं।

इसका उद्देश्य नागरिकों को सरल, सुलभ एवं पारदर्शी सेवाएं प्रदान करना है। इस चैटबॉट के माध्यम से उपयोगकर्ता अपने मोबाइल पर ही ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, कर भुगतान, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, और अन्य सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अब नागरिकों को किसी भी परिवहन कार्यालय में अनावश्यक रूप से जाने की आवश्यकता नहीं होगी। केवल मोबाइल नंबर 8005441222 को अपने व्हाट्सएप में सेव करें और “Hi” या “नमस्ते” लिखकर संदेश भेजें। चैटबॉट स्वतः ही आगे की प्रक्रिया में सहायता करेगा और संबंधित जानकारी कुछ ही क्षणों में उपलब्ध करा देगा।

परिवहन विभाग ने बताया कि यह सेवा 24×7 उपलब्ध रहेगी और उपयोगकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से तेज, सुरक्षित एवं विश्वसनीय जानकारी प्रदान करेगी। यह कदम ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के अनुरूप नागरिक सेवाओं को तकनीक के माध्यम से अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे इस नई व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करें और अपने अनुभवों से विभाग को अवगत कराएं ताकि इस सेवा को और बेहतर बनाया जा सके।

गोरखपुर में AIMLTACON-2025 का भव्य आयोजन: देशभर के लैब वैज्ञानिक होंगे शामिल

बरेली की जरी- जरदोजी ने बढ़ाया भारत का मान: आईआईटीएफ दिल्ली में चमकेगी स्थानीय कला

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button