Varanasi

संकटमोचन मंदिर में 1008 हनुमान चालीसा पाठ, मोदी के 75वें जन्मदिवस पर विशेष आयोजन

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर काशी में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री को समर्पित इस कार्यक्रम में संकटमोचन हनुमान मंदिर और रामदरबार में स्थापित प्रभु श्रीराम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण को अर्पित स्वर्णमुकुट की 7वीं वर्षगांठ भी मनाई जाएगी।

कार्यक्रम के तहत 16 सितम्बर को संकटमोचन हनुमान मंदिर में भव्य श्रृंगार, दर्शन-पूजन और 1008 हनुमान चालीसा पाठ होगा। इसी दिन शाम 4 बजे से संकल्पसिद्ध हनुमान मंदिर, पत्रकारपुरम् कॉलोनी में सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण का आयोजन होगा।17 सितम्बर को भी दोनों स्थलों पर प्रसाद वितरण किया जाएगा। यह आयोजन सामयिक ब्लिट्ज के प्रधान सम्पादक डॉ. अरविन्द सिंह की ओर से किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लंबी उम्र और काशी-देश की समृद्धि के लिए सामूहिक संकल्प है।

नेपाल की राजनीति में युवा क्रांति, पुरानी पार्टियाँ हाशिये पर

आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान : वाराणसी की महिलाएं

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button