UP Live

यूपी में कोरोना के 5447 नए मामले, संख्या 2 लाख 13 हजार पार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 5447 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 52 हजार को पार कर गई है। वैश्विक महामारी की चपेट में आकर प्रदेश में अभी तक करीब 3300 लोगों की मौत हो चुकी है।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में संक्रमण के 5447 नए मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 13 हजार 824 तक पहुंच गई है। प्रसाद ने बताया कि राज्य में 1 लाख 57 हजार 879 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और कोविड-19 के 52 हजार 651 मरीज उपचाराधीन हैं। उत्तर प्रदेश में अभी तक कोरोना के कारण 3294 लोगों की मौत हुई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button