Entertainment

प्रेम सिंह सईयां 420 की शूटिंग में व्यस्त

राऊडी हीरो प्रेम सिंह हमेशा अपने अभिनय प्रतिभा से सिनेप्रेमियों का दिल जीतने के लिए कड़ी मेहनत और बेहतरीन फिल्म करते रहते हैं। इन दिनों वे उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भोजपुरी फिल्म सईयां 420 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वे केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं। जैसा फिल्म का टाइटल है, वैसे ही यह मनोरंजकपूर्ण फिल्म भी है। इस फिल्म में प्रेम सिंह एक अलग अंदाज पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म निर्मात्री शिवानी सिंह द्वारा निर्मित की जा रही फिल्म सईयां 420 के निर्देशक अनिल कमल चौहान हैं।

आजमगढ़ के मनोरम स्थलों पर इस फिल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर की जा रही है। यह फुल टू कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में प्रेम सिंह के साथ अभिनेत्री प्रज्ञा तिवारी की रोमांटिक जोड़ी है। उनकी कमेस्ट्री दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। फिल्म की शूटिंग कहानी के अनुसार बेहतरीन लोकेशन पर की जा रही है, जिससे फिल्म देखने वालों को अच्छे अच्छे लोकेशन देखने को मिलेगा। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रेम सिंह के साथ प्रज्ञा तिवारी, राज सिंह, अनूप अरोड़ा, नीतू मौर्या, आर के गौस्वामी आदि हैं।

गौरतलब है कि फिल्म सईयां 420 की निर्मात्री शिवानी सिंह ने उम्मीद जताया है कि हमारी फिल्म के हीरो प्रेम सिंह को कॉमेडी करते देख दर्शक हंसी से लोटपोट जाएंगे। हम हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म के हीरो प्रेम सिंह ने कहा कि इस फिल्म में मेरा रोल काफी चैलेंजिंग है। यह कॉमेडी बेस्ड सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म है। इस फिल्म से दर्शकों का फुल इंटरटेन करेगी। दर्शकों के प्यार, आशीर्वाद की कामना करता हूँ। आप सब ऐसे ही अपना प्यार, दुलार, आशीर्वाद बनाये रखिये।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button