National

इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम के लिए इथेनॉल की कीमतों को मिली मंजूरी

नयी दिल्ली : सरकार ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा इथेनॉल की खरीद के लिए तंत्र को मंजूरी देते हुये इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2024-25 के लिए इसकी कीमतों को मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुयी आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में इस कार्यक्रम के तहत 01 नवंबर, 2024 से 31 अक्टूबर 2025 तक इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2024-25 के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के लिए इथेनॉल खरीद मूल्य में संशोधन को मंजूरी दी गयी।सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक में लिए गये निर्णयों की जानकारी देते हुये संवाददाताओं से कहा कि इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2024-25 के लिए सी हैवी मोलासेस (सीएचएम) की प्रशासित एक्स-मिल कीमत 56.58 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 57.97 रुपये प्रति लीटर तय की गई है।

राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने स्वच्छ प्रौद्योगिकियों को प्राेत्साहन देने के लिए 16,300 करोड़ रुपये के परिव्यय से राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन को स्वीकृति दी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन के लिए 16300 करोड़ रुपए के परिव्यय का प्रावधान किया गया है, जबकि लोक उपक्रमों से 18,000 करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है।(वार्ता)

महाकुम्भ मेला क्षेत्र हो या प्रयागराज से बाहर जाने का मार्ग, रुकना नहीं चाहिए यातायात: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए के मुआवजे का भी किया ऐलान

मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर महाकुंभनगर में भगदड़,30 मरे 60 घायल

मौनी अमावस्या:अयोध्या में दिखा आस्था का महासागर,72 घंटे में अयोध्या पहुंचे 50 लाख से भी अधिक श्रद्धालु

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button