UP Live

137वें शनिवार को श्रद्धालुओं में किया गया प्रसाद खिचड़ी का वितरण

वाराणसी। सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्न क्षेत्र के तत्वाधान में प्रत्येक शनिवार को चल रहे प्रसाद वितरण शिविर के क्रम में 137वें सप्ताह भी प्रसाद खिचड़ी का वितरण का क्रम अग्रसर रहा।नव वर्ष के प्रथम शनिवार के अवसर पर चौक स्थित श्री संकटमोचन हनुमान जी को भोग लगाने के बाद प्रसाद (खिचड़ी) वितरण प्रारम्भ हुआ। जहां नए साल के अवसर पर श्री बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन को आने वाले सकड़ों श्रद्धालुओं की लम्बी लाइन लग गई। जिन्होंने प्रसाद वितरण का लाभ लिया।

प्रसाद वितरण में आर्ट ऑफ़ लिविंग के राकेश टंडन, सिद्धनाथ सिंह, श्रीमती अनीता पांडेय (पांडेयपुर), मृदुला अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लाथ सेन्टर), संतोष कुमार अग्रवाल (कर्ण घंटा), पवन राय व अमित श्रीवास्तव, भईया लाल, मनीष सहित संस्था के अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।

महाकुम्भ :प्रयागराज जंक्शन पर बनकर तैयार एनसीआर का पहला गेमिंग जोन

Related Articles

Back to top button