Entertainment

लाइफ सेट है का संगीतमय मुहूर्त संपन्न

 

मुंबई| फिल्म निर्माण के क्षेत्र में दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए डायमंड म्यूजिक एंटरटेनमेंट बैनर ने बहुत ही प्यारी पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित हास्य मनोरंजक फिल्म लाइफ सेट है के निर्माण करने का वीणा उठाया है। डायमंड  म्यूजिक की प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म लाइफ सेट है का धमाकेदार संगीतमय मुहुर्त गणपति बप्पा की पूजा अर्चना के साथ धूमधाम से किया गया। इस फिल्म के निर्माता यश सिंह हैं। जबकि निर्देशन की बागडोर अनिल गणराज के हाथों में है। फिल्म के लेखक एस.के. चौहान हैं। संगीतकार साहिल खान हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि जी, आजाद सिंह, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, यादव राज हैं। छायांकन राजेश कनौजिया व मुंसी सक्सेना, मारधाड़ मुकेश राठौर, नृत्य बिभास व प्रसून यादव का है। फिल्म  के गीतों को मधुर स्वर में राकेश मिश्रा, मोहन राठौर, आलोक कुमार, हनी बी, रिशु सिंह, रिनी  चन्द्रा, आरोही गीत ने गाया है।

इस फिल्म की कथा पटकथा जहाँ दर्शकों को लुभाएगी, वहीं फिल्म का गीत संगीत मुख्य आकर्षण होगा। फिल्म म्यूजिक काफी मधुर व कर्णप्रिय है। फिल्म के मुख्य कलाकारों की बात करें तो फिल्म के मुख्य कलाकारों में गौरव झा, राकेश मिश्रा, हर्षवर्धन निराला, शमीम खान, कनक यादव, श्रुति राव, सनाया सिंघानिया, मनोज टाईगर, अयाज खान, सीपी भट्ट, बबलू रीमिक्स, सागर वर्मा, विद्या सिंह  की मौजूदगी है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के रेनूकूट  में की जाएगी। फ़िल्म के निर्माता ने कहा कि इस फिल्म का निर्माण उम्दा तकनीकी के साथ हर वर्ग के दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ेगी। आप सभी का प्यार और आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे। हम लगातार एक के बाद एक बेहतरीन फिल्म का निर्माण करते रहेंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button