Varanasi

वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी के जनसभा स्थल का किया दौरा, व्यवस्थाओ का किया अवलोकन

वाराणसी : 20 अक्टूबर को सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लोकार्पण के अवसर पर वहां होने वाली जनसभा स्थल का जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने अवलोकन किया एवं वहां चल रही तैयारियों को जांचा, परखा।20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने वाराणसी दौरे पर काशीवासियों एवं‌ पूर्वांचल के खिलाड़ियों के लिए बने आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सहित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे एवं जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी की इसी जनसभा स्थल का जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों ने अवलोकन किया एवं वहां चल रही तैयारियों के बाबत अधिकरियों से वार्ता की एवं आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी एवं भाजपा महानगर व जिला प्रभारी अरुण पाठक, एमएलसी अश्वनी त्यागी, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी, शैलेन्द्र मिश्रा, महेन्द्र सिंह गौतम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

काशी पहुंचने पर पीएम मोदी का होगा ग्रेंड वेलकम,पग पग पर होगा स्वागत : दिलीप पटेल

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button