EntertainmentWomen

निकिता पोरवाल ने जीता फेमिना मिस इंडिया का खिताब

मुंबई  : मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है।भारत की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता फेमिना मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।फेमिना मिस इंडिया 2024 को अपना विजेता मिल गया। मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल फेमिना मिस इंडिया 2024 बन गयी हैं।उन्हें वर्ष 2023 की विजेता रही चुकीं नंदिनी गुप्ता ने ताज पहनाया। निकिता अब वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।फिनाले की शुरूआत ‘टॉप 30 स्टेट विनर्स’ के परिचय के साथ फैशन सीक्वेंस से हुई।

दादरा और नगर हवेली (केंद्र शासित प्रदेश) की रेखा पांडे को फेमिना मिस इंडिया 2024 की फर्स्ट रनर-अप का ताज पहनाया गया और गुजरात की आयुषी ढोलकिया ने फेमिना मिस इंडिया 2024 की सेकंड रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। निकिता पोरवाल, रेखा पांडे और आयुषी ढोलकिया को नेहा धूपिया ने फूलों का गुलदस्ता देते हुए सम्मानित किया।शीर्ष 15 प्रतिभागियों को प्रश्नोत्तर खंड में अंतिम परीक्षा का सामना करना पड़ा, जिसमें डिजाइनर निकिता म्हसालकर, अभिनेत्री संगीता बिजलानी, निर्देशक अनीस बज्मी, अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन नेहा धूपिया, कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस और निर्देशक मधुर भंडारकर शामिल थे।

फिनाले कोराघव जुयाल और गायत्री भारद्वाज के प्रदर्शन ने और भी रोशन कर दिया।संगीता बिजलानी ने ग्लैमरस अवतार में अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं नेहा धूपिया ने भी समारोह में चार चांद लगाए।फेमिना मिस इंडिया की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर मिस इंडिया संगठन ने एक विशेष संगीत ‘राइज ऑफ क्वीन’ भी लॉन्च किया।(वार्ता)

रेखा पांडे बनी पहली रनर-अप
दादरा और नगर हवेली की रहने वालीं रेखा पांडे पहली और गुजरात की आयुषी ढोलकिया दूसरी रनर-अप रहीं। मिस इंडिया 2024 में 30 राज्यों की विजेताओं ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संगीता बिजलानी, निकिता म्हैसलकर, अनीस बज्मी, नेहा धूपिया, बोस्को मार्टिस और मधुर भंडारकर शामिल थे। कार्यक्रम में मशहूर म्यूजिक ग्रुप बैंड ऑफ बॉयज ने शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया। वहीं फेमिना मिस इंडिया 1980 की विजेता संगीता बिजलानी ने दमदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा।

सात साल पहले मुंबई पहुंचीं निकिता
निकिता के पिता अशोक पोरवाल पेट्रो केमिकल व्यापारी हैं। निकिता ने अपनी स्कूली शिक्षा उज्जैन से पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा हासिल करने बाहर गईं। सात साल पहले निकिता ने मुंबई का रुख किया। वह अभिनेत्री बनना चाहती हैं। निकिता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।

सच हुआ मिस इंडिया बनने का सपना
निकिता ने कहा कि बचपन में मां फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मुझे मिस इंडिया बनाकर भेजती थी। अब सच में मिस इंडिया बन गई हूं। कई बार माता सीता का रोल भी रामलीला में निभा चुकी हूं। शुरुआत से ही मिस इंडिया बनना था। यही वजह थी कि थियेटर और मॉडलिंग में अपना करियर बनाना शुरू किया।

निकिता को पशुओं से प्रेम
निकिता को पशुओं से बहुत अधिक प्रेम है। इस मामले में वह कुछ बड़ा करना चाहती हैं। निकिता पोरवाल का कहना है कि सभी जीव-जंतुओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। यह दुनिया सबकी है। लोगों को पशुओं के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button