
संपत्ति विवाद में देवर ने की भाभी की हत्या
महराजगंज। बीती रात ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव मेघौली के टोला लमुहा मे सम्पति बटवारे को लेकर देवर ने अपनी भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार लमुआ टोला निवासी चन्द्शेखर तथा उसके भाई के बीच संपत्ति को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था जिसके कारण आए दिन तकरार होता रहता था। जबकि उसका भाई लॉकडाउन से पहले बाहर कहीं कमाने चला गया। इस दौरान भाभी और देवर में भी रोजाना झगड़ा होता रहा। बीती रात पार्वती उम्र 35 वर्ष जब घर में सो रही थी तब उसका देवर चन्द्रशेखर पहुंचा गड़ासा व हंसिया से उस पर हमला बोल दिया। घटना मे पार्वती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजन इलाज के लिए निचलौल सीएचसी ले गए। डाक्टरों ने हालात नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी सुधार नहीं होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में ही पार्वती कि मौत हो गई। इस मामले मे सीओ निचलौल देवेन्द्र कुमार का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपित हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी|



