UP Live

पूजनोत्सव के बाद बेल्थरारोड नगर में निकली बाबा गणिनाथ जी महाराज की भव्य शोभायात्रा

ऊंट, घोड़ा और झंडा पताका संग महिलाओं ने लगाया जयकारा

बलिया: मद्धेशिया समाज के कुलगुरु संत शिरोमणी बाबा गणिनाथ जी महाराज का जन्मोत्सव पूजनोत्सव समारोह शनिवार को जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक पूजन के बाद नगर में विशाल जुलूस एवं बाबा की झांकी निकाली गई। शोभायात्रा में ऊंट, घोड़ा, झंडा पताका एवं ढोल तासा के साथ महिलाएं भी शामिल हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन भी मौजूद रही।

पूजनोत्सव समारोह की शुरुआत मध्यदेशीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नप चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता द्वारा समाज के भगवा ध्वजारोहरण के बाद ध्वजाभिवादन से किया गया। जिसके बाद विद्वान डा. श्रीराम, आनंद आर्य एवं दया मद्धेशिया की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन पूजन कराया।

मध्यदेशीय वैश्य महासभा के प्रदेश महामंत्री गिरीशचंद्र गुप्ता, मधुबन के पूर्व नप चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, गुलाबचंद गुप्ता, बैजनाथ प्रसाद साहू, पुरुषोत्तम बरनवाल, राममनोहर गांधी, मध्यदेशीय वैश्य कांदू महासभा बेल्थरारोड अध्यक्ष चंदन गुप्ता, आलोक गुप्ता, आरएन गुप्ता, सतीश गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, मनोज गुप्ता, मितेश जी, मृत्युंजय गुप्ता, विजय मद्धेशिया, संजीत गुप्ता, धीरज मद्धेशिया समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पूजन किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button