UP Live

पेड़ से दब कर महिला की मौत

महराजगंज। जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के गाँव बड़गो टोला मलंगडीह की 45 वर्षीय महिला जो कोल्हई से दवा करा कर बाइक से घर आ रही थी कि उसके ऊपर पेड़ गिर गया जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि बाइक चालक बाल-बाल बच गया,जिसे मामूली चोटें लगी।
प्राप्त समाचार के अनुसार अतरुन निशा सोमवार की सुबह अपने पड़ोस के एक लड़के के साथ बाइक से कोल्हुई दवा कराने गयी थी,जब कोल्हुई से दवा कराकर वह वापस बाइक पर पीछे बैठ कर घर आ रही थी कि चिनगुद राम हाईस्कूल के सामने अचानक उसके ऊपर एक पेड़ गिर गया। जिससे अतरुन निशा की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि पेड़ की चपेट में आने से बाइक चालक फैजान (20) भी घायल हो गया।सूचना पर मौके पर कोल्हुई थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि परिजन पोस्टमार्टम नही कराने कि बात पर शव का पंचनामा कर उनको सुपुर्द कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button