Crime

बलिया:छात्रवृति घोटाला में लखनऊ की टीम ने की छापामारी, कालेज प्रबंधक को पकड़ा, भेजे गए जेल

बलिया: प्रदेश में हुए करीब 47 करोड़ के चर्चित छात्रवृति घोटाला में लखनऊ की आर्थिक अपराध अनुसंधान विभाग की टीम ने बलिया में छापामारी की और मामले में ईओडब्लू की टीम ने आरोपी कालेज प्रबंधक को गुरुवार की रात में भीमपुरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिसे अधिकारियों की टीम अपने साथ लखनऊ ले गई। आशा सिंह होम्योपैथी फार्मेसी कॉलेज शाहपुर टिटिहा के प्रबंधक अंगद सिंह के गिरफ्तारी की शुक्रवार को भीमपुरा थानाध्यक्ष मदन पटेल ने पुष्टि की।

वहीं लखनऊ आर्थिक अपराध अनुसंधान विभाग (ईओडब्लू) लखनऊ के इंस्पेक्टर जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि सत्र 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 के तीन वर्ष के सत्र में प्रदेश के 200 कालेज पर करीब 47 करोड़ के छात्रवृति गबन किया गया था। जिसमें बलिया जनपद के भी करीब 42 कालेज शामिल है। इसकी जांच के तहत टीम बलिया गई थी। मामले में लखनऊ के वजीरगंज थाना में विगत 30 जुलाई 2022 को मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके तहत पकड़े गए आशा सिंह होम्योपैथी फार्मेसी कॉलेज शाहपुर टिटिहा के प्रबंधक अंगद सिंह पर सत्र 2021-22 में छात्रवृति का करीब 5 लाख रुपए गबन का आरोप है। साथ ही इनके कालेज की मान्यता को फर्जी दस्तावेज एवं कुटरचना के आरोप में रद्द कर दिया गया था। जिन्हें शुक्रवार को लखनऊ के वजीरगंज थाना पुलिस द्वारा न्यायालय के सुपुर्द किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button