Entertainment

समर सिंह का लोकगीत मेढ़ छटवा को मिला 30 लाख का प्यार

मुंबई| सावन का महीना और खेतों में रोपनी के समय में यूट्यूब किंग व सिनेस्टार समर सिंह अपने खांटी अंदाज में एक से बढ़कर एक लोकगीत व मस्ती भरे गीत अपने फैंस व श्रोताओं के बीच लेकर आते रहते हैं। गानों के वीडियो में उनका देसी लुक देखकर उन्हें देसी ब्वॉय का खिताब भी मिल गया है। इतना ही नहीं अभी हाल ही में निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड से पहली बार रिलीज हुआ समर सिंह का लोकगीत मेढ़ छटवा को भरपूर प्यार मिल रहा है। देखते ही देखते अब तक इस गाने को 3 मिलियन यानि 30 लाख से अधिक व्यूज यूट्यूब पर मिल चुके हैं। यह गाना काफी वायरल हो रहा है। निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा.लि. प्रस्तुत यह लोकगीत मेढ़ छटवा को अपने खांटी अंदाज में गाया है समर सिंह ने और उनका साथ दी हैं सिंगर कविता यादव ने। गीतकार आलोक यादव, संगीतकार एडीआर आनंद व आलोक-मनोज हैं। इस गाने की रिकॉर्डिंग सम्राट स्टूडियो, वाराणसी में किया गया है। रिकॉर्डिस्ट प्रिंस विश्वकर्मा हैं। निर्देशक सुनील बाबा, कोरियोग्राफर संदीप राज, डीओपी नित्या, एडीटर पप्पू वर्मा, मैनेजर अफजल शाह हैं। परिकल्पना पंकज सोनी का, टीम रामप्रवेश सुधीर की है।

http://www.banarastimes.com

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button