भैंस चराने गए 60 वर्षीय व्यक्ति लापता
महराजगंज। थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा नयनसर टोला रमजानपुर,पोस्ट महुलानी, निवासी लाल मोहमद उर्फ लालू उम्र करीब 60 वर्ष बीते 14 जुलाई दिन मंगलवार से गायब है। उनके पुत्र गुलाम नबी ने बताया कि मंगलवार को घर से कुछ दूरी बनगढिया के किनारे भैंस चराने गए थे। शाम होते ही भैंस घर चली आई लेकिन पिता जी नही आये। देर रात होने पर परिवार व गांव के लोग खोजने लगे लेकिन कही दिखाई नही दिए। जिनका सभी सगे संबंधियों के यहां प्रतदिन तलाश किया जा रहा है लेकिन कही कोई सुराग नही मिल पा रहा है। मामले की तहरीर बृजमनगंज थाना पर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाशना की गुहार लगाई है।



