Entertainment

बघेली भाषा की पहली फिल्म “प्रीत के बंधन” का फर्स्ट लुक जारी

मुंबई| सीडी एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की गई पहली रजिस्टर्ड बघेली फिल्म प्रीत के बंधन का निर्माण किया गया है। जिसके निर्माता देवेन्द्र सिंह हैं और लेखक व निर्देशक श्याम चरण यादव हैं। इस फिल्म की शूटिंग बघेलखंड के कई रमणीक जगह में फरवरी महीने में ही पूर्ण रूप से की जा चुकी थी। उसका पूर्ण रूप से पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य भी पूर्ण हो चुका है और अब फिल्म का फर्स्ट लुक का पोस्टर भी रीलीज़ किया गया है। बहुत जल्द बघेली के सभी दर्शकों को बड़े पर्दे पर यह फिल्म देखने को मिलेगी। इस फिल्म को लेकर पूरे विंध्य के दर्शकों में भारी उत्साह है।  फिल्म के मुख्य हीरो विंध्य के सिनेस्टार चन्द्रकान्त द्विवेदी बघेलखंड के रीवा जिले से मऊगंज क्षेत्र से हैं, जोकि भोजपुरी में भी कई फिल्में दे चुके हैं। अब उनकी बघेली फिल्म भी धूम मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म में चन्द्रकान्त द्विवेदी के साथ  सोना द्विवेदी, पूजा तिवारी नजर आने वाली हैं, जोकि सम्पूर्ण विंध्य में चर्चित हैं। उनके साथ अन्य प्रमुख भूमिका में विंध्य के कई कलाकार रीति सरगम, दीपक पटेल, मनीष पटेल, प्रभाकर मिश्रा, विजयशंकर शुक्ला सहित विंध्य के कई स्थानीय कलाकार भी दिखेंगे और कुछ दूसरे राज्यों के भी कलाकार दिखेंगे।
गौरतलब है कि पहली रजिस्टर्ड बघेली फिल्म प्रीत के बंधन फिल्म के निर्माता देवेन्द्र सिंह हैं। लेखक एवं निर्देशक श्यामचरण यादव हैं। छायांकन संदीप गुप्ता, नृत्य जान सिंह का है। फिल्म का गीत संगीत बहुत ही मधुर बनाया गया है। संगीतकार रितेश मिश्रा, अशोक सिन्हा हैं। गीतकार आशीष अकेला, उमेश लखन, अशोक सिन्हा के लिखे गानों को आवाज दी है बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण, पामेला जैन, इंदु सोनाली, खुशबू जैन, अल्का झा एवं आलोक कुमार ने। मुख्य अभिनेता चन्द्रकान्त द्विवेदी ने भी अपनी मधुर आवाज में इस फिल्म में गाना गाया है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। इस फिल्म के नायक चन्द्रकान्त द्विवेदी ने बताया कि इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य दहेज प्रथा जैसी समाज में फैली और कई बुराइयों और कुरीतियों से युवाओं को जागरूक करना है। यह फिल्म प्रीत के बंधन पूरी तरह से एक्शन, कॉमेडी, रोमांटिक, मनोरंजन से भरपूर है। इस फिल्म में दर्शकों का खूब इंटरटेनमेंट होगा। फिल्म के सभी कलाकार सदस्य दर्शकों से अपील की है कि अपनी बघेली भाषा को अन्य भाषाओं की तरह ऊंचाई पर ले जाने में इस फिल्म का सहयोग करें ताकि आगे भी अपनी भाषा मे ऐसे ही बड़े पैमाने पर कार्य होता रहे और सभी बघेली समर्थकों एवं बघेलखंड वासियों का शान से मस्तक ऊंचा उठा रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button