Politics

वीवीपैट-ईवीएम में हम पक्षकार कभी नहीं रहे : कांग्रेस

मोदी राज के 10 साल में सबसे ज्यादा गिरी है प्रधानमंत्री पद की गरिमा : कांग्रेस

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)के माध्यम से पड़े मतों के साथ वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट (वीवीपैट) संबंधी याचिका के उच्चतम न्यायालय में खारिज होने के बाद शुक्रवार को कहा कि जिन याचिकाओं के माध्यम से चुनौती दी गई उनमें कांग्रेस कभी पक्षकार नहीं रही है।कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी इस याचिका में पक्षकार नहीं रही है।

उन्होंने कहा, “वीवीपैट पर जिस याचिका को आज सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है उसमें कांग्रेस प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से एक पक्ष नहीं थी। हमने दो न्यायाधीशों की पीठ के फैसले को संज्ञान में लिया है। चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाये रखने और इसे बढ़ाने के लिए वीवीपैट के अधिक से अधिक उपयोग पर हमारा राजनीतिक अभियान जारी रहेगा।”गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम के माध्यम से पड़े मतों के साथ वीवीपैट की पर्चियों की गिनती (मिलान)100 फीसदी तक बढ़ाने या मतपत्रों की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग वाली याचिकाएं आज सर्वसम्मति से खारिज कर दी।

मोदी राज के 10 साल में सबसे ज्यादा गिरी है प्रधानमंत्री पद की गरिमा : कांग्रेस

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि उनके 10 साल के कार्यकाल में रुपया गिरा है और प्रेस की आज़ादी जैसी कई क्षेत्रों में गिरावट आई है लेकिन सबसे पीड़ाजनक स्थिति यह है कि इस दौरान प्रधानमंत्री के पद में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।कांग्रेस संचार विभाग की प्रमुख पवन खेड़ा ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा की श्री मोदी ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को इतना निचले स्तर तक घटा दिया है कि इस गरिमा को फिर से हासिल करने में वर्षों का समय लग जाएगा।

श्री खेड़ा ने कहा, “पिछले 10 साल में रिकॉर्ड स्तर पर रुपया गिरा, मीडिया फ्रीडम और हंगर इंडेक्स में देश की रैंक गिरी। लेकिन इस दौरान जो चीज सबसे ज्यादा गिरी वो है- प्रधानमंत्री पद की गरिमा। बेहद अफसोस की बात है कि श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को इतना नीचे गिरा दिया है कि इसे संभालते हुए दशकों लग जाएंगे।देश के प्रधानमंत्री को फूहड़ भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि एक प्रधानमंत्री का काम समाज को आपस में लड़ाने का नहीं होता। चुनाव आते-जाते रहते हैं लेकिन इस बीच देश हार जाए, संविधान हार जाए, सांप्रदायिक सौहार्द हार जाए तो ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

”कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा , “आज जो मतदान हो रहा है, उसमें वायनाड काफी महत्वपूर्ण सीट है। क्योंकि यहां से हमारे जनप्रिय नेता राहुल गांधी जी चुनाव लड़ रहे हैं, पिछली बार वह चार लाख से अधिक वोटों से जीते थे और इस बार जीत के सारे रिकॉर्ड टूटने वाले हैं, ये हम दावे के साथ कह रहे हैं। ”उन्होंने कहा,“राजस्थान में भी हम डबल डिजिट में सीट लेकर आ रहे हैं। जब मैं कोटा गया तो देखा कि वहां से लोकसभा स्पीकर भाजपा के प्रत्याशी हैं, चुनाव लड़ रहे हैं। वहां के लोगों ने मुझे बताया कि इन्होंने पिछले चुनाव से पहले कहा था- मैं यहां से अगला चुनाव तभी लडूंगा, जब यहां एयरपोर्ट लाऊंगा। अब 2019 से 2024 हो गया और हवाई अड्डा नहीं आया लेकिन फिर भी वह चुनाव लड़ने आ गए।

”कांग्रेस की घोषणा पत्र पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी को सकारात्मक रूप से प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा ,“नरेंद्र मोदी जी ने जिस तरह कांग्रेस के मेनिफेस्टो का प्रचार कर उसे घर-घर पहुंचाया उसके लिए उनका दिल से धन्यवाद। क्योंकि हमारे पास इतना पैसा नहीं था कि हम अपने मेनिफेस्टो का प्रचार कर सकें। मोदी जी जहां भी प्रचार करने जाते हैं, कांग्रेस की सीटें बढ़ा देते हैं, हमें उम्मीद है आने वाले पांच चरणों में भी आप ऐसा ही करेंगे। ”

मोदी घबरा गये हैं, उनकी आंखों से जल्द ही निकलेंगे आंसू: राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में मौजूदा लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संभावनाओं को लेकर घबराहट के लक्षण नजर आ रहे हैं।श्री गांधी ने श्री मोदी पर जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा, “आप मोदी का भाषण सुनें। वह घबराये हुए हैं। कुछ ही दिनों में उनकी आंखों से आंसू निकलने की संभावना है।”कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार के तहत धन के वितरण में कथित असमानता पर प्रकाश डालते हुए अपनी पार्टी के सत्ता में आने पर लाखों नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का वादा किया। उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा सरकार ने जहां कुछ लोगों को अरबपति बनाया, वहीं कांग्रेस करोड़ों लोगों को लखपति बनायेगी।

”श्री गांधी ने गरीबी, मुद्रास्फीति और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए श्री मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इन महत्वपूर्ण मामलों पर चुप हैं और केवल चीन और पाकिस्तान जैसे मुद्दों तथा दर्शकों से तालियां बजाने या मोबाइल फोन की रोशनी दिखाने का अनुरोध करने जैसे प्रतीकात्मक संकेतों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।उन्होंने कहा, “वह चीन और पाकिस्तान के बारे में बात करेंगे और आपसे ताली बजाने या मोबाइल लाइट जलाने के लिए कहेंगे, लेकिन गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी के बारे में बात नहीं करेंगे। केवल कांग्रेस ही इन मुद्दों का समाधान कर सकती है।”इसके अलावा, श्री गांधी ने श्री मोदी पर पिछले एक दशक में कुछ चुनिंदा लोगों को समृद्ध बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में 20-25 लोग अरबपति बन गये हैं।

उन्होंने दावा किया कि महत्वपूर्ण अवनिर्माण रियोजनाएं गौतम अडानी जैसे व्यक्तियों को सौंप दी गयीं, जिससे उन्हें काफी फायदा हुआ।श्री गांधी ने भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में विजयी होने पर संविधान को बदलने का इरादा रखती है। इसके विपरीत, कांग्रेस और इंडिया समूह समाज सुधारक बसवन्ना के आदर्शों को बनाये रखने का प्रयास कर रहे हैं।बीजापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विजयपुरा में सात मई को संसदीय चुनाव के तीसरे चरण में मतदान होगा।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button