Crime

दो करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना जमानियां की पुलिस टीम ने अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों को 1.14 किलो ग्राम हेरोइन तथा दो पहिया वाहन संख्या यूपी 61एक्यु 9597 के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 02 करोड़ रूपये बतायी गयी है।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत संयुक्त पुलिस टीम को यह कामयाबी गायघाट मोड़ के पास शनिवार को करीब 12.15 बजे मिली।

गिरफ्तार अभियुक्त दीपक यादव पुत्र सुभाष सिंह यादव निवासी शेरपुर फुल्ली थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर तथा ओमकार राय पुत्र स्व. नगीना राय निवासी बेटावर थाना जमानियां,जनपद गाजीपुर रहे। हिरासत में लिए गए तस्करों द्वारा बताया कि हमारा मुख्य सरगना रामानन्द यादव निवासी ग्राम- सोनहरिया थाना जमानियां है, जिसे पिछले महीने यूपी एसटीएफ ने वाराणसी से पकड़कर नागालैण्ड पुलिस को सौंपा था, वह अभी जेल में है। अधिक पैसा कमाने के लालच में हम लोग अन्य राज्यों से तस्करी कर लाने वाले लोगों से यहाँ पर खरीद कर उसे अलग-अलग जगहों पर विक्रय करते हैं। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button