Crime

सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु, 26 घायल

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गयी और 26 अन्य घायल हो गए।पुलिस सूत्रों के अनुसार धानागढ़ गांव के पास शुक्रवार की देर रात हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केवलारी थाना पुलिस के अनुसार मंडला जिले के निवासी कुछ लोग नागपुर से इलाज कराकर मंडला की ओर केवलारी होते हुए वापस जा रहे थे। तभी मंडला जिले की ओर से पुलिस के विशेष सशस्त्र बल की 35वीं बटालियन के जवानों को लेकर छिंदवाड़ा जिले के पांर्ढुना जा रही बस से कार से टकरा गयी। कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस में सवार लगभग 26 जवान भी घायल हुए। घायलों को सिविल अस्पताल केवलारी भेजा गया।

चिकित्सक ने कार में सवार निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और कार चालक पुरुषोत्तम को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार अन्य दो व्यक्ति अशोक कुकरेजा और ममता जसवानी तथा बस में सवार एक जवान मदन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर भेजा गया। शेष यात्री खतरे के बाहर हैं। पुलिस ने दोनों वाहन जप्त कर लिए हैं। (वार्ता)

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button