Crime

डंपर से कुचलकर पांच लोगों की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

कोटा : राजस्थान में झालावाड़ जिले के मध्य प्रदेश से सटे भवानी मंडी क्षेत्र में पांच लोगों को आपसी विवाद के बाद डंपर से कुचलकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार भवानी मंडी क्षेत्र के पगारिया थाना क्षेत्र के गांव फटे निवासी निवासी दो भाई धीरप सिंह और भरत सिंह शनिवार रात को गांव के पास एक ढ़ाबे पर शराब पार्टी कर रहे थे, तभी दो युवक डूंगर सिंह और रणजीत सिंह भी वहां पहुंच गए। वहां डूंगर सिंह और रणजीत सिंह की आहू नदी से रेत निकालने के मामले को लेकर धीरप सिंह और भरत सिंह से कुछ कहासुनी होने लगी जिसकी सूचना मिलने पर धीरप सिंह और भरत सिंह के तीन मित्र बालू सिंह,तूफान सिंह,गोवर्धन सिंह सोंधिया भी ढ़ाबे पर पहुंच गए। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button