Crime

सड़क दुर्घटना में जीजा-साले की मौत

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में हाईवे पर रविवार को एक डंपर और बाइक के बीच हुई दुर्घटना में बाइक सवार जीजा-साले‌ की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।शिकोहाबाद सर्कल के सी ओ प्रवीण कुमार तिवारी ने जानकारी दी है रविवार को आरोज पुलिया के समीप हाईवे पर‌ एक डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन‌युवक‌ गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को शिकोहाबाद सरकारी अस्पताल पहुंचवाया। जहां चिकित्सकों ने ओमवीर पुत्र नत्थू सिंह 28 वर्ष निवासी जनपद एटा पुष्पेंद्र 22 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह निवासी जनपद मैनपुरी को मृत घोषित कर दिया तीसरा युवक ओंकार सिंह गंभीर रूप से घायल है जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button