Crime

क्रेशर प्लांट में महिला मजदूर की मौत

बिलाईगढ़ ,छत्तीसगढ़। बिलाईगढ़ क्षेत्र के रामचंद्रो क्रेशर मशीन में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में काम करने वाली एक महिला मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई हैं। बताया जा रहा कि घटना के बाद आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया हैं। महिला का नाम रमोतीन बाई कुर्रे टांडापारा निवासी बताया जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर सम्बन्धित क्रेशर संचालक कार्रवाई से बचने मामले को दबाने के कोशिश में जुटे हुये हैं।बतादें बिलाईगढ़ क्षेत्र में कई अवैध क्रेशर संचालित हो रहे हैं। पूर्व में प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा क्रेशरों पर कार्रवाई करने निर्देश दिया जा चुका है, बावजूद क्रेशरों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कि जा रही है। फिलहाल बिलाईगढ़ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button