National

मोदी ने तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का किया शिलान्यास

अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘इंडियाज़ टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत’ में सम्मिलित हुये और लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास किया।श्री मोदी ने इस अवसर पर देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुये कहा कि आज कायह दिन ऐतिहासिक है। आज हम इतिहास भी रच रहे हैं और उज्ज्वल भविष्य की तरफएक बहुत बड़ा मजबूत कदम भी उठा रहे हैं। आज सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े करीब सवा लाख करोड़ रुपये के तीन बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास हुआ है। गुजरात के धोलेरा, साणंद और असम के मोरीगांव में सेमीकंडक्टर फैसिलिटी हो, ये भारत को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का एक बड़ा ग्लोबल हब बनाने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा, “ मैं सभी देशवासियों को इस महत्वपूर्ण पहल, एक महत्वपूर्ण शुरुआत,एक मजबूत कदम के लिये इस आयोजन को लेकर बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज इस कार्यक्रम में ताईवान के हमारे साथी भी वर्चुअल रूप से शामिल हुये हैं। मैं भी भारत केइन प्रयासों से काफी उत्साहित हूं। इस अभूतपूर्व अवसर पर हमारे साथ देश के 60 हजारसे ज्यादा कॉलेज, यूनिवर्सिटी औऱ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट भी जुड़े हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड ही है। ”प्रधानमंत्री ने कहा, “ मैंने मंत्रालय से विशेष आग्रह किया था कि आज का यह कार्यक्रमदेश के नौजवानों के सपनों का कार्यक्रम है। इसलिये ज्यादा से ज्यादा संख्या में आज इस कार्यक्रम में हमारे युवाओं को जोड़ना चाहिये।

आज का आयोजन भले ही सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट की शुरुआत का हो, लेकिन भविष्य के भारत के असली स्टेकहोल्डर अगर कोईहै, तो ये मेरे सामने बैठे हुये मेरे युवा, मेरे नौजवान, मेरे स्टूडेंट, ये ही मेरे भारत की शक्तिहैं। इसलिये मेरी इच्छा थी कि भारत के छात्र इस ऐतिहासक क्षण के साक्षी जरूर बनें। आज वे देख रहे हैं कि भारत किस तरह प्रगति, आत्मनिर्भरता के लिये ग्लोबल सप्लाई चेन में अपनी मजबूत उपस्थिति के लिये चौतरफा काम कर रहा है। इन प्रयासों से उनका भी आत्मविश्वास बढ़ेगा। आत्मविश्वास से भरा युवा कहीं भी हो, वह अपने देश का भाग्य बदल देता है। मैं इस कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से शामिल प्रत्येक छात्र का स्वागत, अभिनंदन करता हूं। ”(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button