मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के दो दिग्गज कलाकार यश कुमार और निधि झा के लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म शंकर का चौथा पोस्टर सोशल मीडिया में लांच किया गया है। यश एंड राज एंटरटेनमेंट प्रस्तुत एवं लयराना मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म के पोस्टर में एक्शन स्टार यश कुमार और करोड़ों दिलों की धड़कन सिनेतारिका निधि झा एक साथ रोमांटिक पोज में दिख रहे हैं। हिमालय की वादियों में यश कुमार और निधि झा का रोमांस काफी दर्शनीय है। वे बर्फ से अच्छादित मनोरम वादियों में प्रेम में भाव विभोर दिख रहे हैं।
https://banarastimes.com/yash-kumar-nidhi-jhas-fourth-poster-of-shankar-launched/


