Education

आरजीएनएयू ने अग्निशमन में अल्पावधि पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की

6 महीने का कार्यक्रम 17 अगस्त 2020 से शुरू

विमानन विश्वविद्यालय राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू), अमेठी, उत्तर प्रदेश ने अग्निशमन में अपने व्यावसायिक पाठ्यक्रम- मौलिक अग्निशामक पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक छात्रों को इस पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए gmraa.contact@gmrgroup.in पर मेल करना होगा।

राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति अंबर दुबे ने कहा कि अग्निशामक विमानन क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में हवाई अड्डों के विस्तार के साथ ही प्रशिक्षित पेशेवरों की मांग में वृद्धि होगी। इस पाठ्यक्रम के माध्यम से हम इस क्षेत्र में भविष्य की मांग को पूरा करने के लिए कुशल पेशेवर तैयार कर रहे हैं। मौलिक अग्निशामक पाठ्यक्रम उन उम्मीदवारों के लिए 6 महीने का सर्टिफिकेट प्रोग्राम है, जो अग्निशामक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं। यह पाठ्यक्रम जीएमआर एविएशन अकादमी के सहयोग से चलाया जाता है।

यह पाठ्यक्रम पूरी तरह से वातानुकूलित कक्षाओं, पुस्तकालय और छात्रावासों से सुसज्जित एक विश्व स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया जाता है। पाठ्यक्रम के दौरान, छात्रों को वास्तविक जीवन का अनुभव देने के लिए एक सक्रिय रनवे पर विशेषज्ञों द्वारा लाइव फायर प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। वास्तविक कार्य परिस्थितियों का सीधा अनुभव कराने के लिए पायलट कैडेटों और हवाई अड्डे के संचालन विशेषज्ञों के साथ संवाद भी आयोजित किया जाता है। विश्वविद्यालय प्रमुख हवाई अड्डा संचालकों के साथ कैंपस प्लेसमेंट का अवसर भी प्रदान करता है।

पात्रता : 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी महिला या पुरूष जो शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से फिट हो और 10 + 2 परीक्षा पास हो, इस नामांकन प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकता है। महिला उम्मीदवार की ऊंचाई 157 सेमी और उससे अधिक जबकि पुरुष उम्मीदवार की ऊंचाई 165 सेमी और उससे अधिक होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास एलएमवी / एचएमवी ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और उन्हें अंग्रेजी की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। वर्तमान पाठ्यक्रम 17 अगस्त 2020 से शुरू होकर 14 फरवरी 2021 तक चलेगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button