Politics

लोकसभा चुनाव में राजग जीतेगा 400 सीटें : नीतीश

औरंगाबाद : बिहार के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज दावा किया कि होने वाले लोकसभा चुनाव में राजग 400 सीटों पर जीत दर्ज करेगा।श्री कुमार ने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग चार सौ सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि हम अपने पुराने जगह पर आ गए हैं और अब हम इधर-उधर जाने वाले नहीं हैं। साथ रहने से बिहार आगे बढ़ेगा और प्रधानमंत्री को यहां के विकास का वह श्रेय देते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां से शुरू की जा रही विकास की अलग अलग योजनाएं बिहार के लिए उपयोगी हैं। इन योजनाओं में उनके द्वारा की जा रही मांगें मान ली गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कई नई फोरलेन सड़कों, एलिवेटेड रोड, पुलों आदि के निर्माण होने से जन सुविधाएं बढ़ेंगी तथा राज्य के विकास का मार्ग और प्रशस्त होगा।श्री कुमार ने कहा कि अब हम मिलकर काम करेंगे तथा बिहार को और आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की और यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो इसके लिए काम होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वह इधर-उधर जाने वाले नहीं हैं और अब हमेशा मिलकर साथ रहेंगे।

उन्होंने कहा कि साथ हो जाने से बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए यहां आने के लिए बार-बार धन्यवाद दिया और कहा कि आपको बिहार बार-बार आना होगा।इसके पहले उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा उपस्थित विशाल जन समूह का स्वागत किया। आरंभ में उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी और स्थानीय सांसद सुशील कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री को प्रतीक चिन्ह अंग वस्त्र तथा बुके प्रदान कर स्वागत किया।(वार्ता)

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button