UP Live

पुलिस से बेखौफ चोरों ने घुघली में आए दिन चोरी की घटनाओं को देते हैं अंजाम

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

महराजगंज। नगर पंचायत घुघली में बाइक चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर से लेकर गांव तक बाइक चोरों के गिरोह सक्रिय है। हर दिन कहीं न कहीं चोरो के गिरोह के लोग बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। गिरोह के इस आतंक और बढ़ते मनोबल से वाहन मालिकों में दहशत है। चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ा है कि वे न केवल सुनसान स्थान,बल्कि भीड़भाड़ वाले जगहों से भी बेखौफ हो कर मोटर साइकिल का लॉक तोड़ कर मोटर साइकिल उड़ा ले जा रहे हैं। हाल के दिनों में शहर से हुई बाइक चोरी की घटनाएं चोरों के बढ़ते मनोबल और पुलिस की निष्क्रियता को दर्शाती हैं। वाहन चोरी की सबसे अधिक घटनाएं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत घुघली के वार्ड नम्बर 6 निवासी विरेन्द्र बर्मा पुत्र राम उत्तरीय बर्मा अपने घर के दरवाजे पर सोमवार की रात में मोटर साइकिल लॉक कर सोने चले गए। सुबह जब देखा तो मोटर साइकिल गायब हो गई थी।काफी खोज बिन करने के बाद भी नही मिली तो पुलिस चौकी पर तहरीर दी है। उसी रात वार्ड नंबर 8 में बाके पुत्र राजेन्द्र की पल्टीना मोटर साइकिल का भी लॉक तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किये।परंतु मोटर साइकिल में पेट्रोल न होने के कारण मोटर साइकिल चोर ले जाने असफल रहे। पिछले माह स्टेट बैंक के पास 12 बजे दिन में विनोद कुशवाहा पैथालॉजी चलते है वह दुकान के सामने अपनी हिरो सी डी डीलक्स मोटर खड़ा कर दुकान में चले गए । थोड़ी देर बाद जब सी सी टीबी कैमरे में देखा तो मोटर साइकिल चोर लॉक तोड़ कर मोटर साइकिल ले कर भाग निकले । बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर वाहन मालिकों में काफी दहशत है। शहर में कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां लोगों की बाइक सुरक्षित रहे। ऐसे में शहर आने वाले लोग बाइक को कहां रखेंगे। यह एक अहम सवाल है। वही आये दिन हो रही इस तरह की घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर नगर मे तरह तरह की चर्चाए है ।

Related Articles

Back to top button