UP Live

पूर्वांचल के विकास में जुड़ा एक और आयाम

प्रधानमंत्री कल करेंगे स्टेशन/आरओबी/आरयूबी के शिलान्यास व लोकार्पण

मऊ। पूर्वांचल के विकास में नगर विकास एवं उर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा के प्रयासों से एक और नया आयाम स्थापित होने जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मऊ में हो रहे विकास को और रफ़्तार देते हुए मंत्री श्री शर्मा के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसकी जानकारी रेलमंत्री ने स्वयं मंत्री श्री शर्मा से फोन पर वार्ता कर दी है। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव  ने इन्दारा जंक्शन/यार्ड, LC-4 रोड पर उपरगामी पुल (ROB) निर्माण के लिए 64.75 करोड़ रूपये की धनराशि की औपचारिक मंज़ूरी दे दी है। मंत्री श्री शर्मा ने  आश्विनी वैष्णव  का आभार व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री  को धन्यवाद दिया है। साथ ही मऊ के साथ ही पूर्वांचल की जनता को भी बधाई दी है। वहीँ प्रधानमंत्री 26 फरवरी 2024 को मऊ के विकास का स्टेशन, आरओबी, आरयूबी का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

बता दें, कि उत्तरप्रदेश में रेल बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के लिए वर्तमान में 1,91,813 करोड़ रुपये की 5,811 से अधिक रेल परियोजनायें प्रगति पर हैं। इस वर्ष के बजट में उत्तरप्रदेश को 19,575 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है, जिसके अन्तर्गत 157 स्टेशनों को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशनों के रूप में विकसित करने की योजना बनायीं गई।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी 2024 को 525 अमृत स्टेशनों का शिलान्यास एवं 1500 आरओबी/ आरयूबी का शिलान्यास / लोकार्पण करेंगे। इसी क्रम में नगर विकास एवं उर्जा मंत्री 26 फरवरी को मऊ जिले के अंतर्गत विभिन्न स्टेशन, आरओबी, आरयूबी के शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

इनका होगा लोकार्पण व शिलान्यास :-

1) अमृत स्टेशन के अन्तर्गत मऊ स्टेशन के पुनर्विकास कार्यो का शिलान्यास
2) एल.एच.एस. संख्या 02 (मऊ पनियरा मार्ग)
3) एल.एच.एस. संख्या 04 (लाइनपुर मार्ग)
4) एल.एच.एस. संख्या-08 (तहीयाव मार्ग)
5) एल.एच.एस. संख्या-09 (कल्याणपुर मार्ग)
6) एल.एच.एस. संख्या-10 (पिद्रवल मार्ग)
7) एल.एच.एस. संख्या-12 (मझवारा मोड़)
8) एल.एच.एस. संख्या-12A (सीताकुण्ड घोसी मार्ग)
9) एल.एच.एस. संख्या-15 (बड़ागाव रोड)
10) एल.एच.एस. संख्या 16 (चीनीमिल रोड)
11) एल.एच.एस. संख्या 19 (थानिदास (अमिला) रोड)
12) एल.एच.एस. संख्या 22 (अहिरानी रोड)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button