हमीरपुर : उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में शुक्रवार को ससुराल आये युवक का शव खेत में पेड़ से लटका पाया गया। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस के मुताबिक महोबा जिले के थाना अजनर के बुधवारा गांव निवासी मनोज (32) का विवाह हमीरपुर जिले के सिसोलर थाने के तिलसरस गांव में भबानीदीन की पुत्री कुंती से 11 वर्ष पूर्व हुआ थ। मनोज की पत्नी से शादी के बाद से ही अनबन चल रही थी। (वार्ता)



