UP Live

दो महीने से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल

महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दुर्गवलिया निवासी ऐजुल उर्फ ऐनुल पुत्र मुंसरीम जो 2 महीने से वांछित चल रहे अभियुक्त को मुकदमा अपराध संख्या 0121/20 धारा 436,506आईपीसी में ऐजुल उर्फ ऐनुल को दुर्गवलिया से गिरफ्तार कर उसको जेल भेज दिया गया जो करीब 2 महीने से फरार चल रहा था। बताते चलें कि दुर्गवलिया ग्राम सभा में स्थित एक पक्के मकान में गांव के ही एजूल उर्फ एनूल पुत्र मुंसरीम पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े आग लगा दिया। जिससे मकान में रखें शटरिंग के समान पटरा,प्लाईवुड,बांस , बल्ली, फावड़ा,बेलचा आदि सामान जलकर खाक हो गया मकान स्वामी पारसनाथ शर्मा पुत्र स्वर्गीय भुलई शर्मा निवासी संडा खुर्द द्वारा सूचना देकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। आग लगने से पक्का छत की दीवार ध्वस्त हो गया था। बताया जाता है कि इस घटना को आरोपी ने पुरानी पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर कानून हाथ में ले लिया तथा दो महीने से फरार चल रहे आरोपी एजूल ने आज उपनिरीक्षक रमा शंकर चौधरी,हेड कांस्टेबल विजय प्रताप सिंह कांस्टेबल ,मानिकचंद के गिरफ्त में आ गया,जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button