Crime

अनियंत्रित जीप पलटी, 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर

उदयपुर । राजस्थान के उदयपुर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । साथ ही घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले गए । मामला गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर खोखरियाल सुरंग के समीप का है। जीप में सवार पांच दोस्त गोगुंदा से अपने गांव देवला जा रहे थे । इस दौरान जीप के ड्राइवर ने खोखरिया नाल सुरंग से बाहर अपना संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर बीच रोड पर ही पलट गई । हादसे में देवला क्षेत्र के रहने वाले 3 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।(वीएनएस)

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए सुपर बूस्टअप साबित होगा अयोध्या धाम और राम मंदिर

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button