सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में गृहक्लेश के चलते एक महिला ने अपनी दस वर्षीय पोती को कुयें मं फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के नोनरा गांव में शनिवार सुबह संतोष निषाद की 10 वर्षीय पुत्री रिया को उसकी दादी सुदामा ने कुएं में फेंक दिया। शोर शराबे पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (वार्ता)



