Crime

चलती कार में लगी आग,जिंदा जल गई महिला, पति ने कूदकर बचाई जान

पाली । राजस्थान के पाली में एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। चलती हुई कार में अचानक आग लगने से महिला की झुलस कर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पाली जिले में जिस कार में वह यात्रा कर रही थी उसमें आग लगने से जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला का पति, जो कार चला रहा था, समय रहते बाहर निकलने में कामयाब रहा। जैतपुर के थाना का कहना है कि अशोक पटेल अपनी पत्नी परमेश्वरी पटेल के साथ पाली के सेंडा गांव के पास अजनी माता मंदिर जा रहे थे, तभी उनकी कार के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button