सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र की नंदन वाटिका कॉलोनी में स्थित शासकीय डॉक्टर दंपत्ति के घर से पुलिस ने आज दोनों के शव बरामद किए।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजीव उइके ने बताया कि शासकीय चिकित्सक दंपत्ति डॉक्टर बलवीर कैथोरिया और डॉक्टर मंजू कैथौरिया के शव उनके घर से बरामद किए गए हैं। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए हैं।मौके से मिले सुसाइड नोट में मौत का कारण कर्ज अधिक हो जाना बताया गया है। पत्र की जांच कराई जायेगी। (वार्ता)



