ललितपुर : उत्तर प्रदेश के ललितपुर में शनिवार को पेड़ पर चढ़कर पत्तियां काट रहे किसान की गिरने से मौत हो गई।थाना बार के निवासी मोहल्ला टुडियन निवासी गनेशा (60) पुत्र पममे सहरिया अपने खेत पर पालतू बकरियों के लिए पत्ती काटने के लिए अपने खेत पर स्थित पेड़ पर चढ़कर पत्ती काट रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जमींन पर गिरकर घायल होकर बेहोश हो गया। वहां पर मौजूद ग्राम के लोगों ने जब देखा, तो सूचना उसके परिजनों को दी। (वार्ता)



