Crime

कानपुर-प्रयागराज राजमार्ग पर दुर्घटना में महिला की मौत, पुत्र-पुत्री गंभीर

कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में शनिवार को कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग स्थित अझुवा कस्बा के पेट्रोल पंप के पास कार की टक्कर से बाइक सवार एक अधेड़ महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसका बेटा एवं बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए ।पुलिस सूत्रों के अनुसार सैनी थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर कछुआ गांव का नीरज फतेहपुर जनपद के खागा कोतवाली क्षेत्र के अमाव सलेमपुर गांव से अपनी बहन मनीता और अपनी मां सुनीता को बाइक से लेकर अपने गांव लौट रहा था जैसे ही अझुवा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा कानपुर की ओर से आ रही एक कार बाइक में टक्कर मार दी। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button