बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के दोकटी क्षेत्र में एक युवती की प्रेम प्रसंग में गोली मार कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को युवती का शव उसके कथित प्रेमी के घर से बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है ।अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के धतूरी टोला निवासिनी नेहा सिंह (20) की गुरुवार रात कंधे के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। आज युवती का शव गांव में ही उसके प्रेमी सूर्य प्रताप सिंह के घर से बरामद हुआ। मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। (वार्ता)



