Crime

जौनपुर में बलात्कार के आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर किया पथराव

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी को हिरासत में लेने गयी पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनो ने पथराव कर दिया। इस हमले में एक दरोगा और सिपाही चोटिल हो गये। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस उपाधीक्षक मछलीशहर अजीत सिंह चौहान ने शुक्रवार को बताया कि गांव की एक महिला ने पिछले साल नवंबर में कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस को गुरुवार रात सूचना मिली कि आरोपी घर पर मौजूद है, ऐसे में छह पुलिसकर्मी तीन बाइक से उसे पकड़ने पहुंचे। वहां आरोपी से नोकझोंक हुई तो घर वालों ने पुलिस टीम को घेर लिया। पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, इसी दौरान परिजनों ने पथराव कर दिया। इसमें मछलीशहर कोतवाली के एसआई अखिलेश यादव, सिपाही धनंजय पाठक घायल हो गए। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button