बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के अंतर्गत खेत में शुक्रवार को खाद डालने गयी बालिका की तेंदुए के हमले में मौत हो गयी।वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर करीब दो बजे सुजौली ग्राम पंचायत के मजरा अयोध्यापुरवा निवासी इसराईल की 10 वर्षीय पुत्री आयशा घर से कुछ दूरी पर स्थित भरिया जंगल से सटे अपने पिता के साथ खेत में खाद डालने गयी थी, तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद मौके पर बालिका ने दम तोड़ दिया। (वार्ता)



