पीलीभीत : उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के बरखेड़ा क्षेत्र में गुरूवार शाम धार्मिक शोभा यात्रा के दौरान हुए हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक महिला की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।क्षेत्राधिकारी बीसलपुर सतीश शुक्ल ने बताया कि बरखेड़ा कस्बे में राम जानकी धार्मिक शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान चल रही ट्रैक्टर ट्राली बिजली के निष्प्रयोज खंभे से टकरा गई। जिससे बिजली का खंभा दो महिलाओं के ऊपर गिर गया। इस हादसे में बसंतो देवी (60), सोमवती (40) और तेजरानी गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी बरखेड़ा मे चिकित्सकों ने बसंतो व सोमवती को मृत घोषित कर दिया। कमलेश की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। (वार्ता)



