Crime

वडोदरा में नाव पलटने से 13 छात्र,दो शिक्षकों की मौत

वडोदरा : गुजरात में वडोदरा शहर के हरणी क्षेत्र में गुरुवार को एक नाव के अचानक पलट जाने से उस पर सवार 13 छात्रों और दो शिक्षकों की मौत हो गयी। कुछ लापता छात्रों और शिक्षकों की खोज की जा रही है।अग्निशमन विभाग के एक कर्मी ने बताया कि हरणी मोटनाथ तालाब में शाम को नाव के अचानक पलट जाने से उसमें सवार एक स्कूल के छात्र और शिक्षक पानी में डूब गये। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर पानी से 13 छात्रों और दो शिक्षकों के शव बाहर निकाल लिये हैं। अन्य लापता छात्रों और शिक्षकों पानी में ढूंढा जा रहा है।उन्होंने बताया कि सनराइज स्कूल के छात्र अपने शिक्षकों के साथ तालाब में बोटिंग के लिये आये थे। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button