Crime

ट्रेन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

कानपुर । यूपी के कानपुर में रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा हो गया। क्रॉसिंग बंद होने के बावजूद ट्रैक पार कर रहे एक बुजुर्ग शख्स को ट्रेन ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में बुजुर्ग की मौत हो गई। वो साइकिल लेकर रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था। आसपास खड़े लोग मंजर देख सिहर उठे। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. बुजुर्ग दाहिनी ओर देखता रहा था, तभी बाईं ओर से ट्रेन आ गई। मामला पनकी और सचेंडी के बीच पडऩे वाली रेलवे क्रॉसिंग का है,जहां ट्रेन आने के कारण फाटक को बंद किया गया था। इसी दौरान एक बुजुर्ग साइकिल लेकर ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था। जैसे वो गेट के नीचे घुसकर ट्रैक को पार करने लगा, ट्रेन आ गई। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button